ब्रेकिंग
Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्...
धार्मिक

रविवार को शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से क्या होता है?

अक्सर लोग धन प्राप्ति और महादेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर कई चीजें चढ़ाते हैं. इन्हीं चीजों में से एक है शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाना. सावन के महीने में शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाना विशेष रूप से शुभ माना जाता हैखासकर अगर इसे गन्ने के रस के साथ चढ़ाया जाए. धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है. आइए जानते हैं कि रविवार को शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाने से क्या होता है.

शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढाने से क्या होता है?

शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाना एक शभ कार्य माना जाता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. अगर आप शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से आपको कई चमत्कारी लाभ देखने को मिल सकते हैं. रविवार को शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. साथ ही, परिवार में सुख-शांति और मधुरता आती है.

आर्थिक लाभ:- धार्मिक मान्यता के अनुसारशिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है. सावन रविवार के दिन शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती हैजिससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं.

महादेव की कृपा:- मान्यता है कि शिवलिंग पर गुड़ या गुड़ वाला जल चढ़ाने से भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में मनचाही सफलता और मनचाहा लाभ मिलता है.

पारिवारिक सुख:- ऐसा माना जाता हैकि शिवलिंग पर गुड़ वाला जल चढ़ाने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. साथ ही, कलह-क्लेश समाप्त होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देता है.

मनोकामना पूर्ति:- धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को गुड़ वाला जल चढ़ाने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैंसाथ ही, यह उपाय रोग और शत्रुओं से भी छुटकारा दिलाता है.

Related Articles

Back to top button