ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
टेक्नोलॉजी

ग्रोक के एडल्ट कंटेंट पर बवाल, मस्क लॉन्च करेंगे Kids स्पेशल AI

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी xAI जल्द ही Baby Grok नाम से एक नया AI ऐप लॉन्च करेगी. ये बच्चों के लिए सेफ और फ्रेंडली कंटेंट देगा. ये कदम तब उठाया गया जब मस्क की मौजूदा Grok AI सर्विस पर अश्लील और खराब कंटेंट के आरोप लगे हैं.

क्या है Baby Grok?

एलन मस्क ने X पर लिखा कि वो xAI के लिए एक नया ऐप तैयार कर रहे हैं, जिसका नाम Baby Grok है जो बच्चों के लिए सेफ कंटेंट के लिए होगा. हालांकि, मस्क ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि ये ऐप मौजूदा Grok से कैसे अलग होगा या किन सेफ्टी रूल्स को अपनाया जाएगा.

क्यों उठा विवाद Grok AI पर?

हाल में Grok ऐप में एक नया AI अवतार Ani पेश किया गया, जो एक एनिमी स्टाइल महिला कैरेक्टर है. ये कैरेक्टर ऑफ-शोल्डर ड्रेस, नेटेड टाइट्स और लेसी चोकर में नजर आती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया कि Ani जैसे AI कैरेक्टर बच्चों के लिए खतरनाक हैं. ये कैरेक्टर्स Kids Mode ऑन होने पर भी भड़काऊ बातचीत कर सकते हैं. कई यूजर्स ने कहा कि Ani बातों के दौरान डिजिटली कपड़े उतारने जैसे जवाब भी देती है. Grok के कुछ जवाबों में यहूदी-विरोधी विचार और Mecha Hitler जैसी खतरनाक बातें सामने आईं. बाद में xAI ने माफी मांगते हुए कहा कि ये deprecated कोड और एक्स के एक्स्ट्रीम यूजर्स की वजह से हुआ.

Google भी ला रहा Gemini Kids

Google ने भी इसी समय बच्चों के लिए खास Gemini ऐप लाने की घोषणा की है. ये बच्चों के होमवर्क में मदद करेगा, कहानियां सुनाना, और क्रिएटिव सवालों के जवाब देने जैसे फीचर्स देगा. Parents Family Link ऐप के जरिए इसे कंट्रोल कर पाएंगे. इसमें कोई ऐड्स नहीं होंगे और डेटा कलेक्शन भी नहीं किया जाएगा. इसका पूरा फोकस सीखने और क्रिएटिव एक्सप्रेशन पर होगा.

जहां एक तरफ एलन मस्क अपने AI प्रोडक्ट्स को बच्चों के लिए सेफ बनाने की कोशिश में हैं, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा विवाद और कंटेंट से जुड़े सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ रहे. Baby Grok को लेकर लोगों की उम्मीदें और चिंताएं दोनों हैं.

Related Articles

Back to top button