ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
मनोरंजन

अमिताभ को डॉन बनाने वाले डायरेक्टर ने 86 साल में दुनिया को कहा अलविदा, फरहान अख्तर ने जताया दुख

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड को उसका पहला डॉन देने वाला डायरेक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहा. साल 1978 में डॉन फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में एक ही बड़ी फिल्म बनाई जो सुपरहिट रही. फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे और आज भी इस फिल्म के सीक्वल बन रहे हैं. इस दुखद अवसर पर डॉन फ्रेंचाइजी को नई दिशा देने वाले फरहान अख्तर ने भी ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले मेकर के गुजर जाने पर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.

डॉन के पर्दे के पीछे का हीरो नहीं रहा

चंद्र बरोट की वाइफ दीपा बरोट ने इस दुखद जानकारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि चंद्र बरोट पिछले 7 सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. ये फेफड़ों की एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसमें इंसान के फेफड़े फूलने लग जाते हैं और सांस लेने में दिक्कत होती है. उनका इलाज गुरु नानक अस्पताल में हो रहा था और वे डॉक्टर मनीष शेट्टी की देखरेख में थे. इससे पहले उनका इलाज जसलोक अस्पताल में भी चल रहा था जहां उन्हें भर्ती कराया गया था.

फरहान अख्तर ने जताया दुख

फिल्म डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन पर डॉन 3 के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने भी गहरा शोक जताया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बरोट की तस्वीर शेयर की है जिसमें वे सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये जानकर बहुत दुख हो रहा है कि ऑरिजनल डॉन बनाने वाले डायरेक्टर चंद्र बरोट जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. फरहान के अलावा डॉन फिल्म के कई सारे प्रशंसक इस बात से बेहद निराश नजर आ रहे हैं.

47 साल पहले आई डॉन हिट थी या फ्लॉप?

डॉन एक ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉलीवुड में फिल्म मेकिंग का ट्रेंड ही बदल दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि बाद में शाहरुख खान को लेकर डॉन का रीमेक किया गया. इसके दो पार्ट्स आए. अब नए कलाकारों के साथ डॉन 3 भी आने की तैयारी में है जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button