ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

ऑपरेशन के बाद छात्र की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम गुवाड़ी निवासी 12वीं के छात्र पीयूष धुर्वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में धरना दिया। परिजन अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।

शनिवार को पीयूष की अंगुली ईंट बनाने की मशीन में फंसकर टूट गई थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम 4 बजे ऑपरेशन प्रस्तावित था, लेकिन ऑपरेशन रात 8 बजे तक नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार, पीयूष को करीब दो घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया, लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया। बाद में उसे गंभीर हालत में शतायु अस्पताल रेफर किया गया, जहां से नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए ले जाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई और न ही बच्चे से मिलने दिया गया। उनका कहना है कि अस्पताल ने जानबूझकर इलाज में लापरवाही बरती और अंतिम समय तक उन्हें गुमराह किया गया।

रविवार को जब पीयूष का शव नागपुर से लाया जा रहा था, परिजनों को बताया गया कि शव कोतवाली लाया जाएगा, लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें पता चला कि शव सीधे अस्पताल भेजा गया है। इससे आक्रोशित परिजनों ने थाने में हंगामा किया।

इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर एनआर पाड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि पीयूष को एक सामान्य दवा से असामान्य रिएक्शन हुआ, जो एक दुर्लभ स्थिति है। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button