ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
धार्मिक

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे करें? अभी नोट कर लें सही टाइम!

सावन शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. साथ ही, इस दिन कई लोग अपने खुशहाल जीवन की कामना के लिए व्रत भी रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आज 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. अगर आपने भी सावन शिवरात्रि का व्रत किया है, तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसका पारण कब और कैसे किया जाता है. आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि व्रत का पारण टाइम क्या है.

सावन शिवरात्रि का व्रत कब खोला जाता है?

सावन शिवरात्रि का व्रत पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि शिव पूजा और पारण दोनों चतुर्दशी तिथि के भीतर ही होने चाहिए, लेकिन पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है. ऐसे में सावन शिवरात्रि व्रत पारण चौथे प्रहर के बाद सुबह के समय ही किया जाता है.

शुभ समय:- चतुर्दशी तिथि और सूर्योदय के बीच का समय पारण के लिए सबसे शुभ माना जाता है.

पारण विधि:- शिवरात्रि व्रत खोलने से पहले भक्त स्नान करते हैं और फिर सूर्योदय के बाद व्रत खोलते हैं.

रात्रि पूजा:- जो भक्त रात्रि के चारों प्रहर शिव पूजा करते हैं, वे अगले दिन व्रत का पारण करते हैं.

सात्विक भोजन:- शिवरात्रि व्रत पारण के समय केवल सात्विक भोजन करना चाहिए.

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब है?

पंचांग के मुताबिक, सावन शिवरात्रि व्रत का पारण का समय 24 जुलाई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6:20 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान आप शिवरात्रि व्रत खोल सकते हैं.

शिवरात्रि के पारण में क्या खाना चाहिए?

शिवरात्रि व्रत के पारण में सिर्फ सात्विक भोजन करें. व्रत खोलते समय प्याज, लहसुन, मांस, मछली और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. आप फलाहार से भी व्रत का पारण कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button