ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

भारत में धोखाधड़ी करके विदेश भाग रहा था मोंटी चड्ढा, पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

भारत को लूटकर विदेश भाग जाना ये तो आजकल एक ट्रेंड ही बन गया है। लेकिन इस बार ये कोशिश नाकाम रही। दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ने कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात मोंटी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पेशे से बिल्डर मोंटी पर फ्लैट बॉयर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी की लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) खुली हुई थी। गुरुवार रात वह फुकेट भागने की फिराक में था, तभी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा(EOW) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर  उसे गिरफ्तार कर लिया और आज गुरुवार को कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा.

मनपीत सिंह चड्डा शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा है। मनप्रीत के पिता पोंटी चड्ढा की हत्या हो चुकी है। मोटी की रियल एस्टेट कंपनी हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। मनप्रीत सिंह चड्डा शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा है। मनप्रीत के पिता पोंटी चड्ढा की हत्या हो चुकी है। मोटी की  रियल एस्टेट कंपनी हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोप है कि मोंटी चड्ढा ने कई निर्माण कंपनियां बनाकर सस्ते फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसे लिए। फिर वादे के मुताबिक उन्हें फ्लैट नहीं दिए। मोंटी चड्ढा पर 100 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पांच से लेकर दस साल से फ्लैट बॉयर्स चक्कर लगा रहे है मगर चड्ढा ने फ्लैट की चाबी नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button