ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना की बड़ी मांग- आदित्य ठाकरे को बनाया जाए CM

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने बड़ी मांग रखी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने मांग रखी कि आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाए। राउत ने कहा कि इस बार कमान युवा शख्स को मिलनी चाहिए। आदित्य ठाकरे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। आदित्य पिछले पांच साल से राजनीति में काफी सक्रिय है तो वहीं कुछ सालों पहले उन्हें शिवसेना के नेता के तौर पर पार्टी में नियुक्त किया गया था। साथ ही आदित्य भगवा पार्टी की छात्र इकाई युवा सेना के अध्यक्ष का जिम्मा भी संभालते हैं। उल्लेखनीय है कि सितंबर-अक्तूबर के बीच महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आदित्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और वह कहां से लड़ेंगे इशको लेकर विधानसभा क्षेत्र भी तय किया जा चुका है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही दोनों दलों में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बन चुकी है। इससे पहले खबर थी कि महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल का फार्मूला चलेगा, यानि कि ढाई साल के लिए शिवसेना का और ढाई साल के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री रहेगा। बता दें कि इससे पहले साल 2014 में भाजपा बराबर सीटों की मांग पर चुनाव लड़ने और ज्यादा सीटें जीतने वाले दल का मुख्यमंत्री बनाने की मांग लेकर अड़ गई थी जिस वजह से राज्य में भाजपा-शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन टूट गया था। हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दोनों पार्टियां फिर साथ आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button