ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

खून के रिश्तों का कत्ल…घर में मिली दो लाशें, बच्चें निकले कातिल

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक बुजुर्ग के बेटे और बेटी ने ही मिलकर की थी।

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, बड़गोंदा थाना क्षेत्र के नामली गांव में बुजुर्ग ओंकार और महिला सावित्री की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। PM रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों की मौत चोट लगने के कारण हुई है। जांच के दौरान पता चला कि ओंकार और सावित्री रिश्ते में जेठ और बहू हैं। दोनों के जीवनसाथी की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके चलते दोनों एक ही घर में साथ रहते थे।

घटना वाले दिन दोनों शराब के नशे में थे। उसी दौरान ओंकार के बेटे संतोष और बेटी रेखा ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष और रेखा ने दोनों बुजुर्गों के साथ मारपीट की और उन्हें नाली में धक्का दे दिया। गिरने से गंभीर चोटें लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संतोष और रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button