ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
पंजाब

Punjab Hockey League की तैयारियां तेज, 30 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान

जालंधर : हाकी पंजाब व राउंडग्लास हॉकी अकादमी द्वारा जूनियर आयु वर्ग के लिए पंजाब हॉकी लीग का द्वितीय संस्करण आगामी 31 अगस्त से शुरू होगा। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को व्यापक मैच एक्सपोजर प्रदान करना और उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देना है। देश भर से 8 अकादमी टीमें इस लीग में भाग लेंगी, जो 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। पंजाब हॉकी लीग के पहले संस्करण में पंजाब की छह टीमों ने घरेलू और बाहरी प्रारूप में 2 चरणों में प्रतिस्पर्धा की थी। इस लीग के प्रबंधो को लेकर आयोजकों ने बैठक भी की।

इस वर्ष पहला चरण 31 अगस्त से 9 सितम्बर तक मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। फाइनल के साथ दूसरा चरण 15 से 27 सितंबर तक जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसका फाइनल 27 सितंबर को होगा। पुरस्कार राशि सभी 8 टीमों के बीच उनकी अंतिम रैंकिंग के आधार पर वितरित की जाएगी। प्रत्येक टीम को अधिकतम 20 खिलाड़ियों को पंजीकृत करने की अनुमति है, जिसमें अंडर-21 श्रेणी के तीन खिलाड़ी (01.01.2005 के बाद जन्मे) और अंडर-19 श्रेणी के 17 खिलाड़ी (01.01.2007 के बाद जन्मे) शामिल हैं। प्रत्येक टीम द्वारा 14 मैच खेलने के साथ, यह प्रारूप विकास और निरंतरता दोनों सुनिश्चित करता है। हमें विश्वास है कि यह लीग पंजाब में जमीनी स्तर पर हॉकी को मजबूत करने की हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पवार ने कहा, “पंजाब हॉकी लीग की शुरुआत पिछले साल पंजाब की सिर्फ़ 6 टीमों के साथ हुई थी, लेकिन इस बार नकद पुरस्कार राशि के साथ इसका दायरा भी बढ़ाया गया है। यह लीग पंजाब के उभरते खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देगी। इसे हॉकी इंडिया ने मंजूरी दे दी है और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।”

Related Articles

Back to top button