ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
महाराष्ट्र

‘सपने में आई थी मां और बोली- आ जा बेटा…’ 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दे दी जान

महाराष्ट्र के सोलापुर से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां अपनी मां की हालिया मृत्यु से दुखी 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया. नाबालिग नीट की तैयरी कर रहा था. मृतक की पहचान शिवशरण भुटाली तालकोटी के रूप में की गई है. शिवशरण एक मेधावी छात्र था. शिवशरण ने दसवीं कक्षा में 92 फीसदी अंक प्राप्त किए थे.

शिवशरण डॉक्टर बनना चाहता था. उसके मां का भी सपना था कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन कुछ समय पहले मां दुनियां छोड़ गई. मां की मौत से शिवशरण गहरे सदमे में था. इसी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवशरण अपने चाचा के घर पर फंदे से लटका मिला. उसकी मां की तीन महीने पहले पीलिया से मृत्यु हो गई थी.

मां ने पास आने के लिए कहा

उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लड़के ने लिखा है कि उसे अपनी मां के बारे में एक सपना आया था. उसने लिखा,’ मैं शिवशरण हूं. मैं मर रहा हूं क्योंकि मैं जीना नहीं चाहता. मुझे तभी चले जाना चाहिए था जब मेरी मां चली गईं, लेकिन मैं अपने चाचा और दादी का चेहरा देखते हुए जिंदा था. कल मेरी मां मेरे सपने में आईं. मेरी मां ने मुझसे पूछा कि मैं इतना उदास क्यों हूं और मुझे अपने पास आने को कहा. इसलिए मैंने मरने के बारे में सोचा.’

सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपने चाचा और दादी का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी बहुत अच्छी देखभाल की. उसने आगे लिखा कि चाचा मैं मर रहा हूं. मेरे जाने के बाद मेरी बहन को खुश रखना. दादी को पापा के पास मत भेजना. सब लोग अपना ख्याल रखना. आपने मुझे मेरे माता-पिता से भी ज्यादा प्यार दिया है. फिलहाल इस मामले में सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button