ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
राजस्थान

दोनों बच्चों को दिया जहर, पत्नी का घोंटा गला, फिर पंखे से लटककर दे दी जान… राजस्थान में पलभर में खत्म हो गई 4 जिंदगियां

राजस्थान के उदयपुर में हत्या के बाद आत्महत्या करके एक पति ने सब कुछ खत्म कर दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मार डाला. फिर खुद भी पंखे से लटककर जान दे दी. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पढ़कर पुलिस भी सन्न रह हई.

मामला हिरणमगरी थाना क्षेत्र के प्रभात नगर का है. सुसाइड नोट में युवक ने आर्थिक रूप से परेशान होना बताया है. लिखा कि मैं परेशान हो चुका हूं. अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं है. इस तरह एक हंसता खेलता परिवार पलभर में तबाह हो गया.

जानकारी के मुताबिक, आंबाफला हाल प्रभातनगर सेक्टर-5 में 40 साल के दिलीप चितारा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे. परिवार में पत्नी अलका (37), बेटा खुश (6) मनवीर (4) थे. दिलीप ने पहले बच्चों को विषाक्त पदार्थ पिलाया, पत्नी का गला घोंटा और फिर खुद ने फंदा लगा लिया. सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया. देखा कि दिलीप चितारा का शव फंदे पर लटक रहा था, वहीं पत्नी और बच्चों के शव पड़े हुए थे. पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में भिजवाया. फिर उनके परिजनों को सूचना दी.

क्या लिखा सुसाइड नोट में

दिलीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि आर्थिक हालात बेहद खराब है. कोरोना के बाद से आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती चली गई. इसलिए वह यह कदम उठा रहा है. पुलिस ने बताया कि दिलीप का हिरणमगरी में ही जनरल स्टोर थी. यह दुकान भी किराए की थी.

मकान मालिक को हुआ शक

शुक्रवार को दिनभर किरायेदार दिलीप के पॉर्शन में हलचल नहीं हुई. कोई बाहर भी नहीं निकला तो पहली मंजिल पर रह रहे मकान मालिक रवि सचदेव को संदेह हुआ. उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

परिजनों ने बताया कारण

मृतक के चाचा माणक चितारा ने बताया कि करीब 6 महीने पहले दिलीप ने कर्ज का जिक्र किया था. ऐसे में उसे मकान बेचकर कर्ज उतारने की सलाह दी. इसके बाद कभी चर्चा नहीं की. पिछले दिनों चाचा दिलीप से मिले, लेकिन उसने कर्ज का जिक्र नहीं किया.

Related Articles

Back to top button