ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
पंजाब

पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर

पंजाब के लोगों के लिए अगस्त का महीना मौज-मस्ती भरा रहने वाला है क्योंकि इस महीने लगातार 3 सरकारी छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में अगर आपका भी कहीं घूमने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए अहम होगी। लोग लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 15, 16 और 17 अगस्त को सरकारी छुट्टियां रहेगी, यानी शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

यहां आपको बता दें कि 15 अगस्त शुक्रवार को आ रहा है, जिसकी वजह से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। अगले दिन 16 अगस्त यानी शनिवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा और इस दौरान कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शुक्रवार और शनिवार के बाद 17 तारीख को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस प्रकार, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि पंजाब में लंबी छुट्टियों वाला वीकेंड भी काफी देर से आएगा, जिससे लोग इन छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button