ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी
टेक्नोलॉजी

WhatsApp चैट में दिखेगा Wave Emoji, क्या आपको मिला ये अपडेट

WhatsApp हमेशा अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. इस बार मेटा एक कमाल का फीचर लेकर आई है. जिसका नाम Wave Emoji है. इस फीचर का मकसद नई चैट की शुरुआत को आसान बनाना. ये फीचर आपको मिलेगा या नहीं, कैसे काम करेगा इसके बारे में नीचे पढ़ें.

क्या है ये नया वेव इमोजी फीचर?

वेव इमोजी एक हाथ हिलाता हुआ इमोजी है. इसे यूजर ग्रीटिंग Helloया Hi के तरह भेज सकते हैं. ये फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन हिचकिचाते रहते हैं. इसके जरिए उन्हें पहला मैसेज भेजने में कोई झिझक फील नहीं होगी. WABetaInfo ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में ये इमोजी WhatsApp बीटा फॉर Android 2.25.21.24 में शो किया गया है. एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसमें ये फीचर साफ नजर आ रहा है.

कहां दिखेगा यह इमोजी?

अब सवाल आता है कि ये फीचर कहां दिखेगा? तो ये फीचर आपको तब दिखेगा जब आप किसी ऐसे पर्सन की चैट ओपन करेंगे जिससे आपने पहले कभी चैट नहीं की हो. उसकी चैट में आपको नीचे की तरफ ये वेव इमोजी दिखाई देगा. ये इमोजी सिर्फ वन-ऑन-वन चैट में नजर आएगा. इसका मतलब सिर्फ पर्सनल चैटिंग में ही ये ऑप्शन मिलेगा ग्रुप में नहीं.

फिलहाल ये फीचर अभी WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है. बीटा टेस्टिंग के बाद इस जल्द ही सभी यूजर्स के लिए शुरू किया जा सकता है.

वॉइस चैट में भी Wave All का ऑप्शन

WhatsApp इस इमोजी को सिर्फ चैट्स तक ही नहीं रख रहा बल्कि वॉइस चैट्स में भी एक नया ऑप्शन Wave All ऐड किया गया है. ये फीचर ग्रुप के सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन भेजता है कि वो वॉइस चैट में शामिल हो सकते हैं. यानी किसी मीटिंग या चर्चा में सभी को एक साथ बुलाने का ये स्मार्ट तरीका हो सकता है.

Related Articles

Back to top button