ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

भारी बारिश..तबाही का मंज़र, स्कूल, घर, दुकान डूबे, राजस्थान से जोड़ने वाला पुल धराशायी

गुना : मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार शाम से जारी भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा नुकसान बमौरी ब्लॉक में हुआ है, जहां घर, दुकान, खेत और स्कूल भी पानी में डूब गए हैं। क्षेत्र के अधिकांश पुल-पुलिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जबकि राजस्थान की ओर जाने वाला कुड़का स्थित पुल पूरी तरह से धराशायी हो गया है।

बमौरी मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर कलोरा तालाब में भारी बारिश के चलते रिसाव शुरू हो गया है। तालाब की वेस्टवियर के दो लेयर उखड़ चुके हैं, जिससे पानी का बहाव तेज हो गया है। प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। यह तालाब 1956 में बनाया गया था और इसकी पार फूटने से बनियानी, तूमड़ा, रंगपुरा, गणेशपुरा, विष्णुपुरा, सिंहपुरा, कुड़का, बंधा, उमरदा जैसे कई गांवों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। नजदीक के गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह गुना से बारां को जोड़ने वाला कुड़का-बनियानी के बीच मोजरी नदी पर स्थित 60 साल पुराना पुल सोमवार देर शाम तेज बारिश के दौरान ढह गया। यह पुल फतेहगढ़ से 10 किलोमीटर आगे कुड़का के पास स्थित था। इसके धराशायी होने से राजस्थान की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे गुना और राजस्थान के बीच आवागमन रुक गया है। कुड़का और आसपास के गांवों का गुना से संपर्क भी कट गया है।

बमौरी के खरार्खेड़ा गांव में आधा दर्जन घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की पुलिया में जल निकासी पर्याप्त न होने और सिर्फ एक पाइप का इस्तेमाल होने के कारण यह स्थिति बनी है। गोलू धाकड़ और केदारी धाकड़ के घरों में पानी भरने से उनका गेहूं, भूसा और खाद खराब हो गया है। फतेहगढ़ सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार दूसरे साल भी जलमग्न हो गया है। स्कूल के सभी कमरों में पानी भर गया है और उपकरण भी खराब होने की जानकारी सामने आ रही है। प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों को घर भेज दिया है। स्कूल प्रबंधन ने इस पूरे मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार को भेज दी है। बताया जा रहा है कि स्कूल से कुछ दूरी पर निकले नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे कई दुकानें और मकान भी जलमग्न हो गए हैं। वहीं नेशनल हाइवे पर स्थित रुठियाई से एनएफएल-गेल और विजयपुर की ओर जाने वाली चौपन नदी की पुलिया भी टूट गई है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह पुलिया लगभग 2 साल पहले ही बनाई गई थी। कुल मिलाकर भारी बारिश की वजह से कई जगह हालात खराब हो गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस या स्थानीय निकाय को सूचित करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button