ब्रेकिंग
गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, निचले क्षेत्र में घाटों से दुकानों को हटाया

खंडवा। वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.18 मीटर है। सोमवार सुबह बांध के नौ गेट खोलकर 1614 क्यूमेक्स और विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 3510 क्यूमेक्स पानी बांध के निचले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। इससे बांध का जलस्तर नियंत्रित नहीं होने पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे से गेटों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है।

ओंकारेश्वर बांध के 23 में से 14 रेडियल गेटों से लगभग 4172 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स सहित कुल 6068 क्यूमेक्स पानी छोड़ने से ओंकारेश्वर में नर्मदा के सभी घाट जलमग्न हो गए हैं।

स्नान पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे से अपस्ट्रीम में स्थित इंदिरा सागर बांध के 20 में से खुले हुए 12 गेट की ऊंचाई बढ़ा दी गई है।

इन गेटों से लगभग 4236 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1840 क्यूमेक्स सहित कुल 6076 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोपहर में ओंकारेश्वर बांध के गेटों की संख्या बढ़ाई गई है।

नर्मदा के जलस्तर को देखते हुए बांध के डाउनस्ट्रीम में जनसामान्य को नदी के किनारों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा घाटों से दुकानों को हटवाया गया है।

Related Articles

Back to top button