ब्रेकिंग
Saudi Arabia Houthi Drone Attack: सऊदी अरब के शायबा ऑयल फील्ड पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन हमला, एक ... Delhi Pollution News: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा की क्वालिटी, जहांगीरपुरी और विवेक विहार म... सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की...
देश

मोदी ने लिया नाम तो ट्रंप पूरी सच्चाई बोल देगा… राहुल गांधी ने कहा- वो अभी ट्रेड डील में भी दबाएगा

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार हमला बोलते रहे हैं. उन्होंने कल लोकसभा में कहा था कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान साफ तौर पर यह नहीं बोल सके कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्यस्थता संबंधी दावा झूठा है. आज फिर पीएम पर हमला करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी, ट्रंप का नाम नहीं ले पा रहे क्योंकि उन्हें डर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरा सच बता देंगे.

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज बुधवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने मध्यस्थता संबंधी दावा करने के मामले में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम नहीं लिया क्योंकि उन्हें यह पता है कि अगर वह ऐसा करते हैं ट्रंप सारी सच्चाई सामने रख देंगे. सबको मालूम है कि क्या हुआ है.

ट्रंप पूरी सच्चाई बता देंगेः राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा, “पीएम मोदी ने यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. सबको मालूम है कि क्या हुआ है. वह बोल भी नहीं पा रहे, जबकि यही वास्तविकता है. अगर पीएम ने बोल दिया, वह (ट्रंप) खुलकर बोल देंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे. इसलिए (मोदी) कुछ नहीं बोल रहे हैं.”

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “अभी वह (ट्रंप) हमसे व्यापार समझौता चाहते हैं. वहां (ट्रंप) दबाएंगे. आप देखना कि कैसा व्यापार समझौता होता है.”

सीधा बोले ट्रंप झूठ बोल रहे- प्रियंका गांधी

इसी मसले पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोनों ने गोलमोल तरीके से बात की है. उन्हें सीधा कहना चाहिए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.”

कांग्रेस की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोप के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि यह अब भारत की नई नीति का आधार बन गया है. साथ ही यह साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर किसी भी तीसरे पक्ष की ओर से कोई मध्यस्थता नहीं की गई. उन्होंने यह भी कहा, “इसका सवाल ही नहीं उठता.”

22 अप्रैल से 16 जून के बीच फोन पर बातचीत नहींः विदेश मंत्री

जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई को रोकने का व्यापार से कोई संबंध नहीं था. साथ ही यह भी बताया कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 22 अप्रैल से 16 जून के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई.

पीएम मोदी ने भी कल मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था.

दूसरी ओर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि उन्हीं के प्रयासों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर संभव हो सका. वह यह दावा अलग-अलग मंचों पर कई बार कर चुके हैं. हालांकि भारत की ओर से कहा जाता रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में किसी तीसरे की भूमिका नहीं रही है

Related Articles

Back to top button