ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
खेल

ओवल टेस्ट के पहले ही दिन मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, अब नहीं खेलेगा मैच!

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ कैनिंग्टन ओवल टेस्ट के खेल के पहले दिन बड़ा झटका लगा है. जहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम काफी अच्छी स्थिति में थी वहीं अब उन्हें इस मुकाबले में 11 की जगह सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खेलना होगा. दरअसल इंग्लैंड टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्रिस वोक्स को फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी. उनकी इस चोट को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बड़ा बयान दिया है. गस एटकिंसन के मुताबिक ये चोट काफी गंभीर है.

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

इंग्लैंड टीम को क्रिस वोक्स के रूप में बड़ा झटका लगा है. वोक्स को ये चोट फील्डिंग करते समय लगी. दरअसल वो चौका बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से गिरे. इसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया. वोक्स अपना कंधा पकड़े हुए थे और फिर तुरंत वो क्रिकेट फील्ड से बाहर चले गए. गस एटकिंसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद BBC स्पोर्ट्स को बताया, ‘ये अच्छा नहीं लग रहा है. अगर वो मैच में हिस्सा लेते हैं तो मुझे काफी हैरानी होगी. जब कोई चोटिल होता है तो ये बहुत ही शर्म की बात होती है. उनका वापस आना बहुत ही मुश्किल लग रहा है. उम्मीद करता हूं कि हमारे बल्लेबाज इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करें और हमें थोड़ा रिफ्रेश होने का भी समय मिले.’

 

क्रिस वोक्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. अनुभवी ऑलराउंडर ने इंग्लैंड की ओर से 5 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/84 रहा है. पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने केएल राहुल का अहम विकेट लिया था जिसकी वजह से टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई.

करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक

पांचवे टेस्ट की बात की जाए तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं. टीम की ओर से करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 52 रन नॉटआउट बना लिए हैं. इस मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और दो रन बनाकर आउट हो गए थे. यही नहीं केएल राहुल 14 रन ही बना पाए जबकि कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. साई सुदर्शन ने 38 रन का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा 9 रन ही बना पाए. ध्रुव जुरैल 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. करुण नायर के साथ वॉशिंगटन सुंदर 19 नॉटआउट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button