ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

सन ऑफ सरदार 2 को पहले पार्ट का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितना कमाना पड़ेगा?

बॉलीवुड में अजय देवगन ने 4 दशकों से फैंस का भरोसा जीता है. उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है और उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल की है. बॉक्स ऑफिस पर भी उनका ठीक-ठाक जलवा देखने को मिलता है. अजय के करियर की सुपरहिट फिल्मों में एक फिल्म सन ऑफ सरदार भी रही है. ये फिल्म 2012 में आई थी. अब 13 साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर को पहले से ही मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं. और पहले से ही कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तैनात हैं जो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. इसलिए सन ऑफ सरदार 2 के लिए अजय देवगन की चुनौती और भी बढ़ जाती है. इस फिल्म को ना सिर्फ अपना पहले पार्ट से पार पाना होगा बल्कि मौजूदा फिल्मों से भी लड़ते हुए आगे निकलना होगा.

सन ऑफ सरदार ने कितने कमाए थे?

सन ऑफ सरदार की बात करें तो इस फिल्म को साल 2012 में रिलीज किया गया था. फिल्म करीब 70 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. जबकी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 105 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपए तक गया था. फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी साथ में नजर आई थी. ये फिल्म सुपरहिट रही थी और सरदार के किरदार में अजय देवगन को फैंस ने काफी पसंद किया था.

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर-

सन ऑफ सरदार 2 को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?

सन ऑफ सरदार 2 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. तो अजय देवगन की इस फिल्म को कम से कम 100 करोड़ तो कमाने ही होंगे. और अगर इसे अगर अपने पहले पार्ट से आगे निकलना है तो कम से कम 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसके पहले पार्ट की वजह से इसकी गुडविल भी काफी अच्छी बनी हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और क्या अपने पहले पार्ट वाले असर को बरकरार रख पाती है.

Related Articles

Back to top button