ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
उत्तरप्रदेश

बरेली में जमीन खरीदना हुआ महंगा, सर्किल रेट में 20% की बढ़ोतरी, जानें किस इलाके की जमीन सबसे महंगी

यूपी के बरेली जिले में जमीन खरीदने वालों के लिए आज से बड़ा बदलाव हो गया है. जिला प्रशासन द्वारा नया सर्किल रेट 1 अगस्त से लागू कर दिया गया है. इससे जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जमीनों की न्यूनतम कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अब सभी बैनामे इन्हीं नई दरों पर होंगे और इससे कम पर न तो बिक्री होगी और न ही स्टांप ड्यूटी लगेगी.

जब शुक्रवार को बरेली के रजिस्ट्री ऑफिस का दौरा किया, तो वहां रजिस्ट्रेशन के लिए आए लोगों और कातिबों से बातचीत की. कातिबों का कहना है कि सर्किल रेट में तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह कोई असाधारण वृद्धि नहीं है. उन्होंने बताया कि पहले कुछ दिन लोग कम आएंगे, क्योंकि लोग पहले से तय काम निपटाने आए हैं. धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा.

कुछ लोगों ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट देकर अच्छा कदम उठाया है, लेकिन जिन लोगों की कागज पहले पूरे नहीं हो पाए थे, उनके लिए यह नया रेट नुकसानदायक हो गया है. कुछ लोग शुक्रवार को केवल रेट देखने और जानकारी लेने आए, जबकि रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या पहले के मुकाबले थोड़ी कम दिखी.

कहां कितनी बढ़ी कीमत?

  • गांधी उद्यान से श्यामगंज चौराहे तक: यहां पहले 1000 वर्ग फीट की जमीन 59 लाख में मिल रही थी, अब वही जमीन 70 लाख की हो गई है.
  • रामपुर बाग और गंगाचरन अस्पताल के आसपास: 64 लाख की जमीन अब 76 लाख की हो गई है.
  • बिहारीपुर सिविल लाइंस: पहले 44 लाख में 1000 वर्ग फीट मिलती थी, अब इसके लिए 52 लाख देने होंगे.
  • सौ फुटा रोड व आसपास के इलाके: शेरपुर और तुलापुर में 39 लाख से बढ़कर 46 लाख
  • ग्रीन पार्क और हारुनगला में 50 लाख से बढ़कर 60 लाख
  • नवादा जोगियान और आसपास की सड़क पर 40 लाख से बढ़कर 48 लाख
  • पुराने शहर और कॉलोनियों में भी असर
  • कुछ प्रमुख मोहल्लों और कॉलोनियों में भी जमीन के दामों में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है:
  • ब्रम्हपुरा: 28 लाख → 32.50 लाख
  • शिव शक्ति स्टेट: 31 लाख → 36 लाख
  • सिटी हार्ट कॉलोनी: 35 लाख 41 लाख
  • राजा बिहारी: 31 लाख → 39 लाख
  • राजेंद्र नगर: 40.50 लाख → 47 लाख

आगे क्या होगा?

कातिबों का कहना है कि शुरुआती कुछ दिनों में हलचल ज्यादा रहेगी, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी. हालांकि आम जनता इस वृद्धि से थोड़ी परेशान है, खासकर वे लोग जिनकी रजिस्ट्री सिर्फ एक-दो दिन की देरी से हुई और अब उन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है.

जिला प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अगली समीक्षा कब होगी, लेकिन यह तय है कि अब बरेली में जमीन खरीदना पहले से महंगा हो गया है.

Related Articles

Back to top button