ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
पंजाब

पंजाब सरकार ने इन बच्चों को लेकर दिए सख्त आदेश, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

चंडीगढ़/डेराबस्सी: डेराबस्सी फ्लाईओवर के पास भीख मांग रहे बच्चों और उनके परिवारों की अत्यंत दयनीय और चिंताजनक स्थिति से जुड़ी रिपोर्टों के सामने आने के बाद पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इन बच्चों के बचाव और पुनर्वास हेतु सख्त आदेश जारी किए हैं। संबंधित क्षेत्र से मिली रिपोर्ट के अनुसार ये बच्चे और उनके परिवार असरक्षित और गंदगी भर खुले स्थानों पर रह रहे हैं।

डा. बालजीत कौर ने कहा कि ये बच्चे शोषण का शिकार हो रहे हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिटों और जिला प्रशासन को तुरंत उक्त क्षेत्र में विशेष बचाया अभियान चलाने के निर्देश दिए है। बचाए गए बच्चों के लिए तुरंत आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं और शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही डॉ. बलजीत कौर ने प्रदेश के अन्य सभी जिलों के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि डेराबस्सी जैसी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने जिलों में भी भीख मांग रहे बच्चों की पहचान, रैस्क्यू और पुनर्वास हेतु विशेष अभियान तुरंत शुरू किया जाए। यह अभियान प्रोजैक्ट जीवनजोत-2 बचपन बचाओं के तहत निरंतर और प्रतिबद्धता के साथ चलाया जाना चाहिए ताकि पंजाब के हर कोने से बच्चों को भीख मांगने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button