ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

DNA रिपोर्ट देख लीजिए, ये सचिन का बेटा है… अब राजा रघुवंशी का परिवार सवालों में, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक बड़ा मोड़ सामने आया है. एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है. महिला ने कहा कि रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि बच्चा राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी का ही है. इस खुलासे ने पूरे रघुवंशी परिवार को सवालों के घेरे में ला दिया है.

पीड़िता ने मीडिया के सामने कहा कि जब डीएनए रिपोर्ट सामने आ गई है, तो रघुवंशी परिवार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब सचिन और उसके परिवार के पास कहने के लिए क्या बचा है? उन्होंने न केवल मेरे साथ विश्वासघात किया, बल्कि मेरे बच्चे को भी दरकिनार किया. अब वक्त आ गया है कि वो इस सच्चाई को स्वीकारें.

महिला ने लगाए आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सचिन और उसके परिवार ने जानबूझकर उसे और उसके बच्चे को सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश की. उसने कहा कि जब वह बच्चे के साथ न्याय मांग रही थी, तब भी परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया. महिला ने कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सचिन के परिवार ने हमेशा मेरी उपेक्षा की.

महिला ने यह भी आरोप लगाए कि सचिन ने अगर विवाह तरीके से किया होता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती. उसने दावा किया कि उसके पास सचिन के साथ शादी से जुड़े वीडियो और मंदिर में हुई रस्मों के प्रमाण भी हैं. उसने भावुक होकर कहा कि मेरा बच्चा आज दर-दर भटक रहा है.सचिन और उसके परिवार को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने एक महिला और बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया.

सवालों के घेरे में रघुवंशी परिवार

इस मामले में अब हाईकोर्ट की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है. पीड़िता ने उम्मीद जताई है कि न्याय की प्रक्रिया तेज होगी और सचिन रघुवंशी को उसके कृत्य की सजा मिलेगी. हनीमून पर राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत के बाद यह मामला पहले ही सुर्खियों में था, और अब डीएनए रिपोर्ट के बाद नया मोड़ आने से पूरा केस और भी पेचीदा होता जा रहा है.

Related Articles

Back to top button