ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

JNU छात्र की शर्मनाक हरकत, सुरक्षाकर्मी से बोला- थूक कर फैला दूंगा कोरोना

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए केंद्र सरकार ने भले ही पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया हो, लेकिन कुछ लोग ऐसा भी हैं जो सभी नियमों को तोड़ स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी गैर-जिम्मेदाराना हरकत को लेकर दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक छात्र के खिलाफ  FIR दर्ज कर लिया है।

छात्र पर लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने और कोरोना वायरस फैलाने की धमकी देने के लिए मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक बुधवार की रात करीब आठ बजे छात्र प्रणव मेनन विश्वविद्यालय के उत्तरी द्वार के पास आया और परिसर से बाहर जाने की जिद करने लगा।  सुरक्षा अधिकारियों ने उससे कहा कि कोई भी बाहर नहीं जा सकता है जिसके बाद वह गेट के पास बैठ गया।

FIR के मुताबिक आरोपी ने गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी की। जब सुरक्षाकर्मी ने आरोपी को बाहर नहीं निकलने दिया तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे ऊपर खांसकर कोरोना फैला दूंगा। इतना ही नहीं छात्र ने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। जेएनयू सिक्योरिटी की शिकायत पर वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने छात्र पर अभद्र व्यवहार, दूसरे की जान खतरे में डालने, मारपीट, रास्ता रोकने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button