ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

#fightAgainstCorona: आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए जलाएं दीया, ऊर्जा मंत्रालय बोला-पावर ग्रिड सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की एकजुटता दिखाने के लिए रविवार 5 अप्रैल यानि कि आज रात 9 बजे नौ मिनट के लिए अपनी मर्जी से घरों की सभी लाइटें बंद करके दरवाजों एवं बालकनियों में दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है। वहीं इसी बीच विपक्ष ने आशंका जताई है कि इससे भारतीय ऊर्जा ग्रिड को नुकसान हो सकता है। इस पर ऊर्जा मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि 9 मिनट के लिए सिर्फ लाइटें बंद करनी हैं और इससे  ग्रिड को नुकसान नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री ने केवल नौ मिनट के लिए स्वैच्छिक बत्ती बुझाने की अपील की है।

 घरों में कंप्यूटर, टीवी, पंखे, रेफ्रिजरेटर, एसी और स्ट्रीट लाइट जैसे उपकरण बंद करने को नहीं कहा। मंत्रालय ने कहा कि आपूर्ति को पूरा करने और ग्रिड को संभालने के लिए और पर्याप्त व्यवस्था और प्रोटोकॉल मौजूद हैं।

अस्पतालों, सार्वजनिक उपयोगिताओं, नगरपालिका सेवाओं, कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों, विनिर्माण सुविधाएं जैसी आ‌वश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए सभी स्थानीय संस्थाओं को स्ट्रीट लाइट को प्रयोग में रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि देश में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या तीन हजार के पार चली गई है और 75 लोगो की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button