ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

घरेलू नौकरानी ने कर दिया बड़ा कांड! उड़ाए 6 लाख के जेवर, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कोहेफिजा इलाके में घरेलू नौकरानी द्वारा सोने के जेवरात चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरानी और नागपुर से उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 7 तोला सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं।

बॉयफ्रेंड को भोपाल बुलाकर दिए थे जेवर

आरोपी नौकरानी तान्या भार्गव ने अपने नागपुर निवासी बॉयफ्रेंड आशीष तोरण को भोपाल बुलाकर चोरी किए गए जेवरात उसे सौंप दिए थे। जब फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

फरियादी यासिर अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज

यह मामला ब-127, हाउसिंग कॉलोनी, कोहेफिजा निवासी यासिर अहमद की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घर से दो चूड़ियां, चार कंगन समेत करीब 7 तोला सोने के जेवर चोरी हो गए थे।

Related Articles

Back to top button