ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

खंडवा में दर्दनाक हादसा, पोकलेन की चपेट में आया युवक तीन हिस्सों में मिला शरीर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक पोकलेन मशीन की चपेट में आ गया जिसके शरीर के तीन टुकड़े हो गए पुलिस ने 12घंटे में पूरे हिस्से प्राप्त कर शव को खंडवा जिला अस्पताल भेजा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थर्मल पावर गेट पर धरना देकर बैठ गए। घटना मूंदी थाना क्षेत्र बीड चौकी का है, बुधवार को लखन पिता राधेश्याम निवासी गोराडिया सिंगाजी थर्मल पावर के राखड प्लांट पर काम करने गया था जिसके बाद हादसे का शिकार हो गया।

घटना के चश्मदीद डंपर के ड्राइवर देवेंद्र जाधम का कहना हैं कि, रात 8 बजे की बात है। उस समय पोकलेन मशीन से डंपर में राखड़ लोड हो चुकी थी। इसके बाद लखन और मैंने डंपर को राखड़ बांध से बाहर किया। गेट पर लोडिंग की पर्ची बनती है, वह पर्ची बनवाने के बाद मैंने अपने हेल्पर लखन को पर्ची देने के लिए पोकलेन मशीन के ऑपरेटर के पास भेजा। लखन वहां गया लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। मैंने फोन किया तो वह रिसीव नहीं कर रहा था। मैं डंपर से उतर करीब आधा किलोमीटर दूर पोकलेन मशीन के पास गया।

जहां लखन दिखा नहीं तो फिर मैंने फोन किया, उसका फोन एक गड्ढे में बजता हुआ सुनाई दिया। गड्ढे में झांका तो मेरे होश उड़ गए। लखन के जेब में मोबाइल दिखा लेकिन उसका सिर, गर्दन और एक हाथ गायब था। मैं वैसे ही घबराकर बीड़ चौकी पर गया। जहां से चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय और पुलिस स्टाफ को लेकर मौके पर गया। जहां लखन के धड़ वाले हिस्से को बरामद किया लेकिन सिर और हाथ नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने थाने और जिले से पुलिस और डॉग स्क्वायड को बुलाया। आज सुबह 8 बजे सिर और हाथ मिल पाया। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

Related Articles

Back to top button