ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

सुरक्षा के लिए शहर के 190 इलाकों में लगेंगे 1200 सीसीटीवी कैमरे

 जबलपुर। शहर की सड़कों को कैमरे की जद में लाने की कवायद हो रही है। शायद ही ऐसी कोई प्रमुख सड़क होगी जहां पुलिस की नजर न पहुंच सके। बढ़ते अपराध को काबू करने के लिए पुलिस अब 190 इलाकों में 1200 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी कर रही है। अपराध को नियंत्रण करने के लिए पुलिस रेडिया विभाग का सर्वे हुआ था। जिसमें शहर के 190 इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत महसूस की गई। इनमें आटोमेटिक नंंबर प्लेट रिकोनाइजेशन सिस्टम वाले सीसीटीवी समेत स्टिल और मूवेबल कैमरे शामिल होंगे। यदि 1200 कैमरे लगने के बाद शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या 1900 हो जाएगी।

सिहोरा-पाटन की निगरानी भी कंट्रोल रूम से

शहर की दो बड़ी तहसीलों सिहोरा और पाटन में भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इन दोनों स्थानों पर भी सर्वे हुआ है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सिहोरा में 42 इलाकों को तो वहीं पाटन में 25 इलाकों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पाटन में 180 सीसीटीवी तथा सिहोरा में 290 सीसीटीवी लगाए जाएंगें। इन कैमरों की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम में होगी। दोनों तहसीलों में जिन लोकेशनों को चिन्हित किया गया है, उनमें संवदेनशील इलाकों समेत व्यापारिक इलाके शामिल हैं।

648 कैमरे संचालित

रेडियो एसपी जितेन्द्र पटेल बोले-शहर का विस्तार हो जा रहा है। सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ज्यादा कैमरे लगाए जाएं। जबलपुर में 648 सीसीटीवी लगे हैं, हाल ही में किए गए सर्वे में 190 नई लोकेशन खोजी गई हैं, जिनमें 1200 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पाटन और सिहोरा में भी कैमरे लगेंगे। वर्तमान में पुलिस विभाग की जद में 128 इलाके हैं जहां पर 648 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें 135 ऐसे कैमरे हैं जिनका मूवमेंट 360 डिग्री पर होता है। वहीं 490 कैमरे स्टिल हैं। 20 कैमरे एनपीआर हैं।

Related Articles

Back to top button