ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

पीएम मोदी ने बेंगलुरु को दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, CM-डिप्टी सीएम के साथ किया मेट्रो का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने एक साथ 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही पीएम ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का भी उद्घाटन किया, जो आरवी रोड (रगिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी और सीएम सीतारमैया ने मेट्रो में सफर भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं, इस पर लगभग 7,160 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ, आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक येलो लाइन से मेट्रो का सफर किया. बेंगलुरु का नम्मा मेट्रो देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है, जो रोज़ाना 8 लाख से ज्यादा यात्रियों का सफर आसान करता है. पीएम मोदी बेंगलुरु में शहरी कनेक्टिविटी परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की रखी आधारशिला

इस येलो लाइन के खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से ज़्यादा हो जाएगा और क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को इसका फायदा मिलेगा. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं. पीएम मोदी 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखी. इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे.

3 वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार बच्चों से मुलाकात कर उनके बातचीत की. इन हाई-स्पीड ट्रेनों से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी.

Related Articles

Back to top button