ब्रेकिंग
India Tour of Ireland 2026: बेलफास्ट में खौफ का माहौल; सुरक्षा के चलते भारत-आयरलैंड सीरीज पर मंडराया... US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान शांति समझौते का ड्राफ्ट लीक; 300 अरब डॉलर के निवेश और परमाणु कार्यक... Stock Market Boom: शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी; सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निवेशकों की झोली में आए 10 ... AI Robots Training in India: अब रोबोट्स सीखेंगे इंसानों से रसोई के काम; भारत में एआई ट्रेनर्स की बढ़त... Malmas 2026 End: मलमास की समाप्ति के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य; 19 जून से विवाह के शुभ मुहूर्त, ज... Brain Tumor Symptoms: क्या आप भी सिरदर्द को 'नॉर्मल' समझ रहे हैं? ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत हो स... Satna News: नागौद राजघराने में खूनी पारिवारिक विवाद; विधायक के भतीजे की पत्नी को सौतन ने मारी गोली Katni News: कटनी में झोलाछाप डॉक्टर पिता-पुत्र पर प्रशासन का छापा; झोपड़ीनुमा क्लिनिक से मिली भारी म... Bhopal Fire News: भोपाल के हलालपुर पटाखा मार्केट में भीषण आग; धमाकों से गूंजा इलाका, बाल-बाल टली बड़ी... Jal Jeevan Mission Failure: छतरपुर के रामटौरिया गांव में नल तो लगे, लेकिन पानी नदारद; करोड़ों की योजन...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button