ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आफत की बारिश, बादल फटने से मची तबाही, तीन पुल बहे

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच (Cloudburst In Himachal Pradesh) गई। बाढ़ में तीन पुल बह गए और मयाड़ नाले पर बना बड़ा पुल पानी में डूब गया। छह गांवों में दहशत का माहौल है, कई घर और खेत क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसानों की फसलें बह गईं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों का भारी आर्थिक नुकसान

बादल फटने की यह घटना शाम लगभग सात बजे गुधर नाला, करपट नाला, चांगुट नाला, उदगोस नाला और तिंगरेट नाला में हुई। तेज बाढ़ के कारण नालों के किनारे बसे कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। किसानों की फसलें और खेत बह गए, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

राहत कार्य के लिए उपमंडल कार्यालय उदयपुर की टीम, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। राजस्व विभाग और उपमंडल प्रशासन की टीम ने करपट गांव में प्रभावित ग्रामीणों को राशन वितरित किया। प्रशासन ने सड़कों और पुलों के नुकसान का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।

प्रशासन की हालात पर नजर

उपायुक्त लाहुल स्पीति किरण भडाना ने बताया कि मयाड़ घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है। राहत कार्य जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रातभर भय का माहौल रहा और आधा दर्जन गांवों में लोग सो नहीं पाए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आवागमन बहाल किया जाएगा और प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button