ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
लाइफ स्टाइल

भारत की वो 5 ऐतिहासिक गुफाएं, जिसकी सुंदरता के दीवाने हो जाएंगे आप

भारत में ताज महल, लाल किला, हवा महल और कुतुब मीनार जैसी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो मुगल, राजपूत और अन्य शासकों द्वारा बनाई गई थीं. उस समय इन्हें उनके रहने की जगह या फिर किसी खास मकसद से बनाया जाता था. आज यह सब ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हैं. इसके साथ ही भारत में कुछ गुफाओं भी टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं. यह सभी इतिहास से जुड़ी हैं.

इन गुफाओं को प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही बेहतरीन है. लोग दूर-दूर से इन्हें एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचते हैं. कुछ जगहों पर तो जाने के लिए ट्रैकिंग करने की जरूरत होती हैं. गुफाओं के आसपास हरियाली, पहाड़ और झरने इनकी सुंदर को बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में

अजंता और एलोरा गुफाएं

अजंता और एलोरा गुफाएं महाराष्ट्र में हैं. इन्हें एलोरा की गुफाएँ भी कहा जाता है. यह औरंगाबाद से लगभग 100 किमी की दूरी पर है. यह देश की सबसे फेमस रॉक-कट गुफाओं में से एक हैं. आसपास पहाड़ और हरियाली यहां की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा देती है. यह मुंबई से लगभग 300 से 400 किलोमीटर की दूर पर स्थित है.

बाघ गुफाएं

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित बाघ गुफाएं एक ऐतिहासिक जगह है. गुफाओं पर बन चित्र बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं. इन गुफाओं के बलुआ पत्थर की चट्टानों को काटकर बनाया गया है. 9 गुफाओं में से सिर्फ 6 ही सही तरीके से संरक्षित हैं. गुफा के अंदरुनी भाग को अक्सर रंग महल भी कहा जाता है. गुफाओं के आसपास हरियाली और बाघ नदी यहां की सुंदर तो और बढ़ा देती है. यह भोपाल से लगभग 150 से 160 किलोमीटर की दूरी पर हैं.

बादामी गुफाएं

बादामी गुफाए कर्नाटक के बादामी शहर में हैं. मान्यताओं के मुताबिक इसका निर्माण 6वीं शताब्दी में चालुक्य वंश द्वारा करवाया गया था. यह गुफाएं भी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं. यहां पर हिंदू, जैन, और बौद्ध धर्मों से संबंधित नक्काशी और कलाकृतियों देखने को मिलेगी. तीन हिंदू मंदिर और एक जैन मंदिर हैं. यहां पर हर साल पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है.

उंडवल्ली गुफाएं

उंडवल्ली गुफाएं आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित हैं. इन गुफाओं को भी चट्टानों को काटकर बनाया गया है. चार मंजिल इन गुफाओं में अलग-अलग नक्काशी देखने को मिलती हैं. यहां से आसपास चारों तरफ हरियाली और कृष्णा नदी का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है.

उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं

ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए बहुत प्रसिद्ध है. इनमें मूर्तियां, शिलालेख और मानव द्वारा बनाएं दोनों प्रकार की गुफाएं शामिल हैं. जैन धर्म के अनुयायियों के लिए इन गुफाओं को तीर्थ स्थल माना जाता है. गुफाएं सुंदर पहाड़ी जगह पर बनी हैं.

Related Articles

Back to top button