ब्रेकिंग
DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए...
लाइफ स्टाइल

घर पर इस तरह बनाएं इको-फ्रेंडली गणपती, अभी से शुरु कर लें तैयारी

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, लंबोदर, विनायक और कई नामों से पुकारा जाता है. गणेश चतुर्थी इस साल 27 अगस्त को मनाई जा रही है. भक्त गणपति जी की प्रतिमा को घर लाते हैं. लोग 5, 7, 9 या 10 दिनों तक भगवान की सेवा करते हैं. उन्हें तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों को भोग लगाते हैं. विधि विधान से पूजा और आरती करते हैं. सार्वजनिक जगहों या पंडाल में बहुत ही भव्य तरीके भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है.

मार्केट में आपको हर साइज में भगवान गणेश की सुंदर मूर्ति मिल जाएंगी. ज्यादातर मूर्तियां प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी की पीओपी की बनाई जाती हैं. जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस समय इको-फ्रेंडली मूर्ति की तरह रुख कर रहे हैं. आप घर पर भी इस तरह से इको-फ्रेंडली मूर्ति बना सकते हैं.

मिट्टी से बनाएं गणपति की मूर्ति

आप शुद्ध मिट्टी से गणपति की मूर्ति बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक ऊंचे साइड वाली थाली लेकर उसमें नारियल तेल लगाएं. मिट्टी में थोड़ी मात्रा में पानी डालकर उसे अच्छी तरह गूंथ लें. मिट्टी नरम होने के बाद छोटे-छोटे हिस्से बनाकर भगवान गणेश के शरीर के अंग बनाएं. धीरे-धीरे उन हिस्सों को जोड़ते हुए पूरा स्वरूप तैयार करें. फिर इसे बाहर को निकालकर टूथपिक की मदद से साइड पर कमल का फूल बनाएं. इसके बाद मूर्ति को सूखने के लिए रख दें. इसे छाया में रखें, धूप में नहीं. अब सूखने के बाद हल्दी, कुमकुम या नेचुरल रंगों से मूर्ति में रंग भरें.

आटे से बनाएं मूर्ति

गणपति की मूर्ति बनाने के लिए आटे को पानी के साथ गूंथे और मिट्टी की तरह बना लें. अब इससे बप्पा की मूर्ति बनाएं. इसके बाद रंग भरने के लिए हल्की नेचुरल रंगों का उपयोग करें. यह मूर्ति विसर्जन के समय बहुत जल्दी घुल जाएगी.

हल्दी का करें उपयोग

आप हल्दी का भी उपयोग मूर्ति बनाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले को हल्दी और मैदा या आटा लें और उसमें पानी मिलाकर इसे गूंथ लें और इस बप्पा की मूर्ति का आकार दें. साथ ही बटन या रंग की मदद से आंखें बना सकते हैं. यह मूर्ति बहुत ही सुंदर लगेगी.

पुराने पेपर से बनाएं मूर्ति

आप घर पर पड़े पूरे अखबार और पेपर की मदद से मूर्ति बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले तो अखबार को फाड़कर पानी में भिगो दें और पेस्ट बना लें. इसके बाद उसमें मैदा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब इसको मूर्ति का आकार दें और सूखने के लिए रख दें. इसके बाद इसमें नेचुरल रंग भरें.

Related Articles

Back to top button