ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

खेलते-खेलते मौत: सांप के बिल में हाथ डालते ही डसा, मासूम की थमी सांसें

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सटई थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में खेलते समय एक मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। बुधवार को चार वर्षीय आदित्य खेत की मेंढ़ पर खेल रहा था। खेल-खेल में उसने पास बने एक बिल में हाथ डाल दिया, जहां एक जहरीला सांप मौजूद था।

जैसे ही बच्चे का हाथ अंदर गया, सांप ने उसे डस लिया। डसने के बाद आदित्य जोर-जोर से चीखने लगा, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बच सकी।

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव का माहौल गमगीन है।

Related Articles

Back to top button