ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
पंजाब

जालंधर में हादसा : गैस टैंकर में Blast, 100 से ज्यादा लोगों के जल जाने की सूचना, पूरा गांव आया चपेट में

जालंधर : पंजाब के आदमपुर इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर–होशियारपुर रोड पर आदमपुर के मंडियाला अड्डे के पास एक गैस टैंकर में अचानक आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया।  जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के कई घरों की छतें तक उड़ गईं और सड़क किनारे बसे दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि एलपीजी टैंकर में आग लगने के बाद धमाका इतनी जोर से हुआ कि फैली गैस के कारण पूरा गांव आग की लपटों में बदल गया। अब तक इस हादसे में लगभग 100 लोगों के जल जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां आवागमन रोक दिया है और गांव के घरों में आग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद गैस फैलने से लोग घरों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तथा 3 से 4 किलोमीटर दूर डेरों में चले गए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हादसे के गवाह गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर एक वाहन से टकराने के बाद पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें धमाका हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि बम धमाका हुआ है।

वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है, और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गैस सिलेंडर वाले वाहनों और टैंकरों के परिवहन में हमेशा उच्च सतर्कता रखी जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा नियमों और आपातकालीन तैयारियों की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button