ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

CM उद्धव ठाकरे के घर के पास का चायवाला भी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: चीन के वुहान शहर से दुनिया के अन्य देशों में फैला जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया समेत भारत में भी कोहराम मचा रखा है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच मुंबई में अब तक कुल 611 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

इस बीच महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के पास एक चाय वाले के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले के सामने आने के बाद उद्धव ठाकरे के आवास की सुरक्षा में लगे 170 पुलिसकर्मियों को एहतियातन यहां से हटाकर क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा ‘मातोश्री’ के दो श्रमिकों को भी कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पूरी लेन को सील कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे में बढ़ी मरीजों की संख्या, 4281 संक्रमित
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 693 से अधिक मामले सामने आने के बाद कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार रात यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार से सोमवार शाम तक देश में कोरोना के 693 से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रवासी व्यक्ति समेत 319 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 693 से अधिक मामले सामने आने के बाद कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार रात यह जानकारी दी। अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रवासी व्यक्ति समेत 319 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button