ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

सोच को सलाम: भाई-बहन ने गुल्लक तोड़कर PM राहत कोष में जमा कराए 5040 रुपये

मुजफ़्फरनगर: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग इस समय देश का हर एक नागरिक कंधे से कन्धा मिलकर लड़ रहा है। 21 दिनों के इस लॉक डाउन में हर कोई किसी ना किसी तरह मदद के लिए तैयार दिख रहा है। जिसकी एक और मिसाल उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ़्फरनगर की खतौली तहसील क्षेत्र में देखने को मिली। यहां दो मासूम भाई-बहन अपने बुजुर्ग दादा के साथ अपने घर से अपनी गुल्लक प्रधानमंत्री रहत कोष में दान करने को निकल पड़े। इस दौरान इन मासूमो की सोच पर हर कोई गर्व करता नजर आया। पुलिस वालो ने भी तालियां बजाकर इन बच्चों की हौसला अफजाई की।

दरअसल सोमवार को मासूम आयुष और आयुषी दोनों भाई-बहन अपने दादा राज कुमार के साथ अपनी गुल्लक लेकर क्षेत्र के स्टेट बैंक में पहुँचे। जहाँ इन मासूमों ने अपनी गुल्लक के पैसों को प्रधानमंत्री राहत कोष को दान किये। कोरोना वॉयरस से इस जंग में आयुष ने 2630 और आयुषी ने 2410 रुपयों का योगदान किया तो वहीं इनके दादा राजकुमार ने भी 5 हज़ार रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराये। ताकि इस मुश्किल की घड़ी में उनका ये पैसा किसी मजलूम के काम आ सके।

प्रधानमंत्री की अपील पर दान किया रुपये-आयुषी
आपने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान क्यों किया है के सवाल पर आयुषी ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील पर हमने अपने गुल्लक के रुपये दान किया है।

Related Articles

Back to top button