ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: कौन है हिस्ट्रीशीटर विनित, जिसने एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे सिपाही को कार से उड़ाया? जानें क्राइम कुंडली

उत्तर प्रदेश के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बीते 22 अगस्त कोतेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी थी. इस जोरदार टक्कर के दौरान पुलिसकर्मी हवा में उछलता हुआ दूर जाकर गिरे. टक्कर में वह बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया. करीब 34 घंटे तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार की सुबह सिपाही की मौत हो गई. ये पूरी घटना एक्सप्रेस वे पर लगे सीसी टीवी में कैद हो गई थी.

घटना 22 अगस्त के शाम की है. सिपाही विपिन कुमार एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने तीसरी लेन से मुड़ते हुए सीधे विपिन को हवा में उछाल दिया. इस दौरान कार की रफ्तार 120 किमी/घंटा थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही विपिन बोनट से टकराकर करीब 8 फीट हवा में उठल गए और दूर जाकर गिरे.

कार ने सिपाही को मारी टक्कर

हादसे के बाद कार चालक हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और ऐंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस ने घायल को मणिपाल अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. विपिन कुमार 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे. परिवार बुलंदशहर के खुर्जा में रहता है. उनके तीन बच्चे हैं. इसमें 8 साल के जुड़वां बेटा-बेटी और 5 साल का एक बेटा.

कार चालक निकला हिस्ट्रीशीटर

हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गाड़ी चालक विनीत और सुमित को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के मुताबिक विनीत द्वारा गाड़ी चलाई जा रही थी चालक विनीत उर्फ बिन्नी मधुबन बापू धाम थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है. विनीत और सुमित नाम के दोनों शख्स गाजियाबाद के सदरपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. गाड़ी उसके भाई सुमित के नाम पर थी. उसने हाल ही में नई कार खरीदी थी. इसी कार से वारदात हुई है. पूछताछ में सामने आया है कि दोनों भाई घटना के वक्त शराब के नशे में थे. हिस्टीशीटर विनीत के चाचा और पाप भी हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं.

क्या है हिस्ट्रीशीटर का इतिहास?

हिस्ट्रीशीटर विनीत की जब कुंडली पुलिस ने खंगाली ने तो पता चला विनीत के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में तीन मार-पीट के मामले दर्ज हैं. इसके बाद हिस्ट्रीशीट खोली गई तो पता चला कि विनीत पहले से ही कुछ आइडियल किस्म का लड़का बचपन से ही था. स्कूली टाइम से ही उसे मार-पीट का शौक सा लग गया था. जरा जरा सी बात पर वह अपने साथियों के संग मार-पीट कर देता था और उसकी यह आदत बड़े होने तक नहीं गई. इसी आदत के कारण उसने घर के आस-पास रहने वाले लोगों से भी उसका झगड़ा हो जाया करता था.

ज्यादा मार-पीट करने के कारण तीन लोगों ने उसके खिलाफ मधुबन बापू धाम में रिपोर्ट दर्ज कराया. इसके अलावा भी विनीत के द्वारा लोगों से मार-पीट की गई है, लेकिन डर के चलते इसके खिलाफ पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने की हिम्मत नहीं कर पाते थे. यानी कह सकते है कि विनीत गुस्सेल किस्म का लड़का है. जब उसे पर किसी प्रकार की सनक सवार हो जाती थी तो वह उसके साथ मार-पीट कर देता था. विनीत को तेज गाड़ी चलाने का भी शौक था और इसी शौक के कारण उसने ट्रैफिक के एक सिपाही की जान भी ले ली.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि सीधी हत्या का मामला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी. एसओ ने बताया कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके पिता व चाचा के खिलाफ भी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं सिपाही और आरोपी के बीच पुराना विवाद तो नहीं था.

Related Articles

Back to top button