ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

भारतीय सेना में भर्ती हो गया बांग्लादेशी घुसपैठिया, इंदौर पुलिस की जांच में खुलासा

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। पड़ताल में न केवल कई बांग्लादेशी अवैध तरीके से इंदौर में रहते मिले, बल्कि यह भी पता चला कि ऐसी ही एक महिला का रिश्तेदार तो सेना में शामिल हो गया है। एसआइटी की इस गोपनीय रिपोर्ट के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

कई बांग्लादेशी नागरिक रह रहे इंदौर में

कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक महिला को डिपोर्ट कर बांग्लादेश भेज दिया गया है। वहीं दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया है। इन महिलाओं का आपराधिक रिकार्ड है और गैर-कानूनी धंधों में लिप्त पाई गई हैं। दरअसल, पुलिस मुख्यालय से मिली गोपनीय रिपोर्ट के बाद इंटेलिजेंस डीसीपी डॉ. हंसराज ने एसआइटी गठित की थी। जांच के सिलसिले में पिछले माह सात सदस्यीय दल पश्चिम बंगाल गया था। वहां से पता चला कि इंदौर में कई बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button