ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
हिमाचल प्रदेश

बाढ़ प्रभावित हिमाचल की मदद के लिए आगे आया त्रिपुरा, राहत के लिए सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से भीषण तबाही मची है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की है कि त्रिपुरा सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कामों में सहयोग के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. सीएम माणिक साहा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की और वहां के लोगों के लिए अपना समर्थन जताया.

20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. अब तक राज्य में 133 बड़े भूस्खलन, 95 अचानक बाढ़ की घटनाएं और 45 बार बादल फटने की घटनाएं दर्ज की हुई हैं.

त्रिपुरा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

सीएम माणिक साहा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. इस संकट की घड़ी में मैंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से बातचीत की और राज्य के लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की है. हम सभी मिलकर इस कठिन समय का सामना करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा की जनता की तरफ से हम हिमाचल प्रदेश के हमारे भाइयों और बहनों के साथ इस कठिन समय में साथ खड़े हैं. राहत कार्यों में सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दे रही है.

बारिश और भूस्खलन से नुकसान

हिमाचल प्रदेश में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 366 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 203 लोगों की मौत भारी बारिश की वजह से हुई, 163 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई. वहीं 407906.90 लाख रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है.

Related Articles

Back to top button