ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, 17 लाेगाें की मौत

लखनऊः पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी, आकाशीय बिजली और बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्टो के अनुसार, सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में तीन, बस्ती में तीन, बलिया में दो और आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर और पीलीभीत में एक-एक शख्स की मौत हो गई।सिद्धार्थनगर में, एक टिन-शेड गिर गया, जिसमें एक मजदूर रहीम की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। बस्ती जिले में, आकाशीय बिजली गिरने से बृजभान यादव की मृत्यु हो गई। वह भारी बारिश के बावजूद अपने खेतों में काम कर रहा था।

बस्ती के देबरुआ गांव में तीस वर्षीय विशाल के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह एक दवाई की दुकान से लौट रहा था। उसके साथ उसका आठ वर्षीय भतीजा गोलू था जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 65 वर्षीय बुधना खेत में बैठा था, तभी एक पेड़ उसपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में हुई। देवरिया जिले के भुलवानी गांव में बिजली का खंभा गिर जाने से 22 वर्षीय शुभम की मौत हो गई।

इसी जिले के गौरीबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 55 वर्षीय एक महिला इसरावती की मौत हो गई। उसी गांव में एक आठ साल के लड़के के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर पर दुख व्यक्त किया है और जिला अधिकारियों को सभी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button