ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
पंजाब

पंजाब में शुरू होने जा रहा बड़ा Project! पंजाबियों का सपना होगा पूरा

जलालाबाद: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जलालाबाद शहर को एक बड़ी सौगात दी है। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से 10.68 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाने की महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने किया।

इस अवसर पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि यह शहर की एक पुरानी मांग थी। पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी हुई थी, जिससे सीवरेज का पानी मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। कई इलाकों में तो पहले पाइपलाइन थी ही नहीं। ऐसे में पंजाब सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की सरपरस्ती में यह कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने इसके लिए सन्नी आहलुवालिया का भी आभार प्रकट किया।

विधायक ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 21 किलोमीटर लंबी डी.आई.के-7 पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 2050 घरों को नए पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन सड़कों की खुदाई होगी। उन्हें भी साथ-साथ दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर हरीश सेतिया, मनजीत सिंह दरगन, प्रदीप चुग, चरणजीत कंबोज, बब्बू डोडा, संजीव परुथी, एस.डी.ओ. सीवरेज बोर्ड लखपत राय, जे.ई. रजत सिडाना और नगर परिषद जे.ई. सुखपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button