ब्रेकिंग
Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग...
विदेश

सेना से लेकर बालेन शाह तक… नेपाल का भविष्य तय करेगा ये ‘त्रिकोण’

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है. राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात काबू से बाहर होते देख नेपाली सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली.

इस बीच सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि नेपाल का भविष्य फिलहाल किनके हाथ में होगा. क्योंकिसंसद भंग कर नए चुनाव कराने की मांग तेज होती जा रही है. फिलहाल नेपाल का राजनीतिक भविष्य तीन ध्रुवों के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

1. आर्मी और अंतरिम सरकार का फॉर्मूला

फिलहाल पूरे नेपाल पर सेना का कंट्रोल हो गया है. आर्मी चीफ अशोक राज आज युवाओं से भी बात करने वाली है. सूत्रों के अनुसार, नेपाली सेना अब सिर्फ सुरक्षा संभालने तक सीमित नहीं रहना चाहती. वो राजनीतिक समाधान का हिस्सा बन सकती है. सेना और आंदोलनकारी युवाओं के बीच अंतरिम सरकार के फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है.

2. युवाओं के हीरो- बालेन शाह पर भी नजर

काठमांडू के मेयर बालेन शाह युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं. आंदोलनकारियों का एक बड़ा हिस्सा उन्हें साफ-सुथरी राजनीति का प्रतीक मान रहा है. सूत्रों का कहना है कि बालेन शाह को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाने पर बातचीत आगे बढ़ रही है.

केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद उत्तराधिकारी की दौड़ में एक और जो नाम सबसे आगे चल रहा है, वो है रबी लामिछाने. जो कि पत्रकार और एकंर भी रह चुके हैं. रबी ने 2022 में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की स्थापना की थी. आरएसपी ने खुलकर जेन जी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. उनकी पार्टी के 21 सांसदों ने एकसाथ इस्तीफा देकर ओली पर इस्तीफे का दबाव बनाया, ऐसे में युवाओं का समर्थन भी रबी लामिछाने के साथ दिख रहा है.

3. राजशाही की वापसी की मांग तेज

इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राजशाही समर्थक गुट भी सक्रिय हो गए हैं. उनका तर्क है कि लोकतंत्र असफल हो गया है, इसलिए अब कॉनस्टिट्यूशनल मोनार्की की वापसी पर विचार होना चाहिए. आंदोलन के पहले दिन ही इसकी चर्चा जोर पर थी कि इस विद्रोह से राजशाही समर्थकों को मौका मिलेगा. लोकतंत्र फेल होने का हवाला देकर राजशाही की वापसी की मांग जोर पकड़ सकती है.

जेन-जी के प्रतिनिधि को भी मिल सकता है मौका

आंदोलन में युवाओं (GenZ) की भागीदारी को देखते हुए अंतरिम सरकार में जेन-जी के कुछ प्रतिनिधियों को शामिल करने पर सहमति बन रही है जिनकी छवि ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त रही है. यह कदम अंतरिम सरकार को राजनीतिक संतुलन देगा और पुराने दलों का पूरी तरह बहिष्कार करने से बचाएगा. मुख्यधारा की राजनीति से अगर किसी नेता को युवाओं का आंशिक समर्थन मिला है तो वे नेपाली कांग्रेस के शेखर कोइराला हैं. माना जा रहा है कि अंतरिम सरकार में उन्हें या उनके प्रतिनिधि को जगह देकर संतुलन साधने की कोशिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button