ब्रेकिंग
UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ... Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज...
देश

तब्लीगी जमात के 38 विदेशी मौलवियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, भेजे जाएंगे जेल

रांची। Tablighi Jamaat झारखंड में तब्लीगी जमात से जुड़े 38 विदेशी नागरिकों व पांच भारतीयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनपर वीजा नियमों का उल्लंघन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत माहामारी नियमों का उल्लंघन, लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने आदि का आरोप लगाया गया है। इनमें अधिकतर धाराएं गैर जमानतीय है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब ये स्वदेश नहीं लौट पाएंगे, इन्हें क्वारंटाइन से बाहर निकलने के बाद जेल जाना तय माना जा रहा है।

तब्‍लीगी जमात से जुड़े जिन विदेशी मौलवियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें रांची के हिंदपीढ़ी थाने में 17 विदेशी नागरिक व एक भारतीय, जमशेदपुर के मुसाबनी में 11 विदेशी नागरिक व धनबाद के गोविंदपुर थाने में 10 विदेशी सहित 14 लोग शामिल हैं। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के विभिन्न मस्जिदों से पकड़े गए सभी विदेशी नागरिक वर्तमान में खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। जबकि, एक संक्रमित महिला रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत है। वहीं, जमशेदपुर में पकड़े गए विदेशी नागरिक के मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रखे गए हैं।

टूरिस्ट वीजा पर आकर किया धार्मिक प्रचार

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि ये विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत में प्रवेश किए और यहां घूमघूमकर धार्मिक प्रचार करते रहे। यह सरासर वीजा नियमों का उल्लंघन है। ये विदेशी नई दिल्ली के निजामुद्​दीन में आयोजित मरकज में भी शामिल हुए और वहां से राज्य के विभिन्न इलाकों के मस्जिदों में पहुंचे। लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने में अहम भूमिका निभाए।

कहां किसपर दर्ज हुई प्राथमिकी

  1. हिंदपीढ़ी (रांची) : सिति आयशा बिन्ती दाउद (मलेशिया), नूर रशीदा बिनती तोमादी (मलेशिया), नूर हयाती बिनती अहमद (मलेशिया), रशीदा अनी मजिहा (मलेशिया), नूर कमरूजामा बिन एबीडी रहमान (मलेशिया), माहाजीर बीन खामिस (मलेशिया), मोहाद शफीक बिन मतीसा (मलेशिया), मोहम्मद अजीम (मलेशिया), जाहेद कबीर (लंदन), शिपहान हुसैन खान (लंदन), महासीन अहमद (यूके), काजी दिलावर हुसैन (यूके), फारूख अलबर्ट खान (वेस्टइंडीज), मोहम्मद शैफुल इस्लाम (हॉलेंड), मुसा जालाब (त्रिनिदाद), नदीम खान (त्रिनिदाद), फर्मिंग सेसे (त्रिनिदाद) व हाजी मेराज (नाला रोड, हिंदपीढ़ी)।
  2. मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) : गुलोमिद्​दीन अब्दुल्ला (किरगिज रिपब्लिक), झनरबेक सिनाली (किरगिज रिपब्लिक), इस्लानबेक नुरगाजी (किरगिज रिपब्लिक), रूस्तम नुरकेरिम उल्लू (किरगिज रिपब्लिक), जाकिर चिया कुसुनो (कजाख्स्तान), इलियास मायानोव (कजाख्स्तान), इस्माइल मिसान्लो (कजाख्तान), शकीर शान अखुनाव (कजाख्सतान), देहइया ये (चीन), मायेरिल मा (चीन) व मेनई मा (चीन)।
  3. गोविंदपुर (धनबाद) : अंधिका फहमी, मोहम्मद रिजकी हिदायह, मोहम्मद युसूफ इस्कंदर, सतरिया बायु आदिक पुतरा, अहमद ओंटे, अब्दुल्लो सुदियाना, उनदाग सुपरमैन, अखमद हमजाह, नसरूद्​दीन व तौफिक सगाला लबाबा (सभी इंडोनेशिया), जफ्फार इस्लामुद्​दीन मुंशी इशाक व मसूद खान (दोनों ठाणें डाइगर शिवड़ी नगर के गाइड), आसनबनी के सदर गुलाम मुस्तफा व सचिव शौकत अंसारी।

Related Articles

Back to top button