ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

कोरोना से लड़ने में माननीयों ने नहीं की मदद, सांसद-विधायकों से ब्लीचिंग पाउडर व आर्थिक मदद की लगाई थी गुहार

धनबाद। नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति हो नहीं रही है। इमरजेंसी सेवा बहाल है। रोजाना सफाई, फॉगिंग, ब्लीचिंग का छिड़काव और गली-मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। खजाना लगभग खाली हो चुका है। साफ-सफाई दुरुस्त रखने और कोरोना वायरस से जंग लडने की नीयत से नगर निगम ने सांसदों एवं विधायकों से मदद की गुहार लगाई। 31 मार्च यानी लगभग दस दिन पहले ही ऐसा किया गया था।

हालांकि दो जनप्रतिनिधियों को छोड़ किसी ने भी मदद करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसमें भी एक जनप्रतिनिधि की मदद पहुंच चुकी है और दूसरे की पहुंचने वाली है।दरअसल मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने दस दिन पहले लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ विभिन्न विधानसभा के विधायकों को पत्र लिखकर नगर निगम क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, फॉगिंग और सैनिटाइज के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

मेयर ने पत्र लिखकर सभी से अनुरोध किया था कि 6 लाख रुपये और 500 बैग ब्लीचिंग पाउडर की आवश्यकता है। आप सभी से अनुरोध है कि यह मदद दी जाए। इसे कोरोना वायरस से लड़ने में आसानी होगी। कम से कम धनबाद को इस महामारी से बचाया जा सकेगा। मेयर ने चार सांसदों और सभी छह विधायकों को पत्र लिखा था। इसमें सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने पांच लाख रुपये और राज्यसभा महेश पोद्दार ने तीन लाख रुपये की मदद दे चुके हैं। शेष ने अभी तक कोई मदद नहीं की है।

इनसे लगाई थी मदद की गुहार

  • गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी
  • धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह
  • राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार
  • राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू
  • राजसभा सांसद समीर उरांव
  • झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह
  • सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो
  • बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो
  • निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता
  • टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
  • धनबाद विधायक राज सिन्हा

लगभग 1200 सफाई कर्मी सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइज के कार्य में लगे हुए हैं। स्वच्छता पर्यवेक्षक से लेकर निगम के अन्य कर्मी भी काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस से लडऩे के लिए सभी के सहयोग की दरकार है। निगम का खजाना धीरे-धीरे खाली होता जा रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी गई थी। अभी तक सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो और राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार ने ही मदद की। महेश पोद्दार का पैसा आना बाकी है। – चंद्रशेखर अग्रवाल, मेयर धनबाद।

Related Articles

Back to top button