ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

झारखंड के दो पूर्व मंत्रि‍यों में मारपीट, एनोस एक्का व योगेंद्र साव जेल में भिड़े

रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में दो पूर्व मंत्री भिड़ गए। दोनों में काफी देर तक गाली-गलौज हुई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इसे लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों ने जेल प्रशासन के माध्यम से रांची के खेलगांव थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन भेजा है। दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों के विवाद में जेल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद मामला कंट्रोल हुआ था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। खेलगांव थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आवेदन में दोनों पूर्व मंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। एनोस एक्का ने अपनी शिकायत में लिखा है कि योगेंद्र साव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गाली और धमकी दी, जबकि योगेंद्र साव ने अपने आवेदन में लिखा है कि एनोस एक्का ने उनसे जबरन पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button