ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मध्यप्रदेश

मप्र विद्युत मंडल के जेई व ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

जबलपुर ।  मप्र विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर अर्जुन साहू और ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के विरुद्ध पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। विद्युत करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नई बस्ती सुभाष नगर मानेगांव रांझी निवासी प्रकाश पासी 28 वर्ष तथा राजकुमार पंथी विद्युत मंडल में बतौर ठेका श्रमिक काम कर रहे थे। विनोवा भावे सब स्टेशन में विद्युत सुधार का ठेका ठेकेदार नितिन कुमार नेमा ने लिया था। पांच मार्च को सुबह करीब 8.20 बजे सुधार कार्य के दौरान दोनों मजूदरों को बिजली का करंट लग गया था। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्रकाश पासी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।

खंबे की पेंटिंग के दौरान हुआ था हादसा

 पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल राजकुमार पंथी ने मरणासन्न कथन में घटना की जानकारी दी थी। उसने बताया कि घटना की सुबह उसे फोन पर सूचना दी गई थी कि गोराबाजार में विनोवा भावे सब स्टेशन में बिजली का कार्य करने जाना है। जिसके बाद वह अन्य मजदूरों हर्ष कश्यप, रवि बर्मन, अमन यादव, संजय यादव, प्रकाश पासी के साथ सब स्टेशन पहुंचा। सभी मजदूर बिजली के खंभों पर चढ़कर सिल्वर पेंट का काम करने लगे। उसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह तथा प्रकाश पासी झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा सामग्री नहीं दी, जेई बोले कुछ नहीं होता

 पुलिस ने घटना के अन्य साक्षियों के बयान दर्ज किए। साक्षियों ने बताया कि 132/33 केवी लाइन विनोवा भावे उप केंद्र के अधिकारी जेई अर्जुन साहू द्वारा डिस्चार्ज राड मेंटीनेंस सुरक्षा हेतु लगाने के लिए कहा गया था। उन्होंने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए तथा कहा कि कुछ नहीं होता। जिसके बाद खंभे की पेंटिंग का काम करवाने लगे। ठेकेदार नितिन कुमार नेमा ने भी सुरक्षा की कोई सामग्री नहीं दी। पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच में पता चला कि एमपीएसईबी ठेकेदार नितिन कुमार नेमा एवं जेई अर्जुन साहू द्वारा जोखिम भरे कार्य के दौरान मजदूरों को सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। सुरक्षा के अभाव के कारण बिजली का करंट लग जाने से प्रकाश पासी की मौत हुई थी। आरोपित अर्जुन साहू एवं ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के विरुद्ध धारा 304 ए, 337, 308, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button