ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

कोरोना संकट के बीच अमेरिकी सांसदों ने कहा, वैश्विक पशु बाजारों को तत्काल बंद करें

वाशिंगटन: अमेरिका के सर्वदलीय सांसदों के एक समूह ने चीन से कहा है कि वह अपने सभी पशु बाजार (वेट मार्केट) तत्काल बंद कर दें क्योंकि यहां से जानवरों से बीमारी इंसानों तक पहुंचने का बहुत जोखिम है। वेट मार्केट कहे जाने वाले बाजारों में विभिन्न प्रकार के ताजा गोश्त के साथ स्तनपायी, सृप, मछलियां इत्यादि जिंदा बेची जाती हैं।

अमेरिका में चीन के राजदूत क्युई तिनाकाई को लिखे पत्र में सीनेटरों ने कहा, ‘हम पत्र में चीन से यह आवश्यक अनुरोध करते हैं कि वेट बाजारों को तत्काल बंद करे क्योंकि इनसे पशुओं की बीमारियां (जूनोटिक डिसीज) इंसानी आबादी तक पहुंचने का जोखिम है।’

इन 11 सीनेटरों के समूह में रिपब्लिक पार्टी के मिट रोमनी, लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस कून्स शामिल है। इससे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी ऐंड इन्फेक्शस डिसीज के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इन बाजारों को बंद करने को कहा था।

Related Articles

Back to top button