ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

Lockdown के चलते मई में फ़िल्मों की रिलीज़ पर संकट, टल सकती हैं ‘कुली नं.1’ और ‘राधे’

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में चल रहे लॉक़डाउन की वजह से अप्रैल में कई फ़िल्मों की रिलीज़ पहले ही टल चुकी है, अब मई महीने में आने वाली फ़िल्मों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।देश में कोविड 19 संक्रमण के मामलों की संख्या चार हज़ार के आंकड़े को पार कर चुकी है। लॉकडाउन की समय सीमा वैसे तो 14 अप्रैल को पूरी हो रही है, मगर मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि इसका असर आगे भी रहने की सम्भावना है।

एक मई को वरुण धवन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म कुली नं. 1 रिलीज़ होने वाली है। मगर, अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि यह फ़िल्म आगे खिसकाई जा सकती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स फ़िल्म को जून या जुलाई में ले जा सकते हैं। हालांकि अंतिम फ़ैसला मौजूदा परिस्थितियों के नियंत्रण में आने के बाद ही लिया जाएगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स इस बारे में कोई फ़ैसला तब ही करेंगे, जब स्थिति सामान्य हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान 24 मार्च की मध्यरात्रि से किया था, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।लॉकडाउन हटने के बाद भी कोरोना वायरस को लेकर एहतियाती क़दम जारी रहने की सम्भावना है, जिसके चलते लोग सिनेमाघरों में जमा होने से डरेंगे। इसीलिए निर्माताओं ने भी एहतियात बरतते हुए अप्रैल फ़िल्में रिलीज़ ना करने का फ़ैसला किया।

अप्रैल में रणवीर सिंह की 83 जैसी बड़ी फ़िल्म की रिलीज़ टल चुकी है। इससे पहले रोहित शेट्टी की फ़िल्म 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, मगर मेकर्स ने देश में हालात के मद्देनज़र इसकी रिलीज़ पोस्टपोन कर दी थी। मई में सलमान ख़ान की राधे और अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम ईद पर आने वाली हैं। हालांकि, राधे को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं, उससे इसके भी टलने के कयास लगाये जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते राधे की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते फ़िल्म का थाइलैंड शेड्यूल कैंसिल करना पड़ा था। इसे मुंबई शिफ़्ट किया गया। सिर्फ़ 8 से 10 दिन की शूटिंग बाकी थी। मार्च के अंत तक फ़िल्म का बचा हुआ काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मगर, मेकर्स ने हालात को देखते हुए फ़ैसला किया कि 19 मार्च से शूटिंग नहीं होगी। इसी बीच 24 मार्च को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। ज़ाहिर है कि दूसरी तिमाही के दो महीने फ़िल्म इंडस्ट्री पर भारी गुज़रने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button