ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई... ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक म... मध्य प्रदेश: दरिंदगी की शिकार बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी नाबालिग पर अब चलेगा मर्डर ... सावधान! एक व्हाट्सएप ग्रुप और ₹2.07 करोड़ साफ; जानें झारखंड के युवक के साथ कैसे हुई ऑनलाइन ट्रेडिंग ... वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें
पंजाब

नौकरी लेने गई लड़की के साथ जो हुआ सुन दंग रह गया हर कोई, Cold Drink पिला कर….

साहनेवाल/कोहाड़ा:  इंटरव्यू देने गई एक युवती को एक नामी कंपनी के जी.एम. ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके पर्स में नकदी डालकर शॉपिंग कराने का लालच दिया। घटना साहनेवाल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध रैड मैंगो होटल की है जिसके कमरे में उक्त युवती के साथ यह घटना घटी। साहनेवाल थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हवस के भेड़िए जी.एम. को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेजुएट है और अपने दादा-दादी के साथ रहती है। उसने अपने भाई के दोस्त अनिल अरोड़ा के माध्यम से स्पोर्टकिंग फैक्टरी साहनेवाल के जी.एम. प्रदीप मिश्रा से संपर्क किया था जिसने उसे 10-15 दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर इंटरव्यू के लिए बुलाया था। उस समय मेरा भाई मेरे साथ था, उस दिन फर्म के कमल नाम के एक अन्य अधिकारी ने मेरा बायोडाटा रख लिया था और कहा था कि वह प्रदीप मिश्रा को बताएगा कि मुझे नौकरी मिली या नहीं।

उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया कि वह अपने दस्तावेज पूरे करके प्रदीप मिश्रा से संपर्क करे। जब उसने प्रदीप मिश्रा से फोन पर संपर्क किया तो उसने लोकेशन का लिंक भेजा और कहा कि बस से इस लोकेशन पर पहुंच जाए। वह कैब बुक करके दोराहा नहर के पुल पर पहुंची तो प्रदीप मिश्रा ने मुझे नहर से पिक किया और अपनी गाड़ी में बिठाकर दोराहा से यू-टर्न लेकर रैड मैंगो होटल ले गया। वहां उसने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब उसे होश आया तो प्रदीप मिश्रा मुझे बाल आदि ठीक करने और सीधे बाहर चलने को कहने लगा। जब उसे पूरा होश आया तो आरोपी उसके पर्स में 10,000 रुपये डाल दिए और कहा कि इससे शॉपिंग कर लो और मुझे कार से उतार कर रास्ते में एक ऑटो रिक्शा में बैठा दिया। उसने अपने भाई को फोन किया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button