ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

प्रवासियों के खिलाफ पंचायत का सख्त फैसला, आखिर उठाया गया ये कदम

मलोट: गांव कट्टोला वाला की ग्राम पंचायत व ग्राम सभा की बैठक गांव के नरेगा भवन में गांव की सरपंच हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होशियारपुर में प्रवासी द्वारा मासूम बच्चे की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बच्चे को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में पंजाब के अन्य क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों द्वारा की गई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों का स्थायी पता प्राप्त कर पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाए।

इसके अलावा गांव में प्रवासियों द्वारा डाली गई वोटों को उचित व्यवस्था के माध्यम से रद्द किया जाए, क्योंकि यह भी देखा गया है कि कई प्रवासी अपने पिछले तथ्यों को छिपाकर एक से अधिक स्थानों पर अपनी वोट बनवा लेते हैं। यह भी निर्णय लिया गया कि आगे से गांव का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रवासी मजदूर को वोट डलवाने में सहयोग, समर्थन या पैरवी नहीं करेगा।

इस बैठक में गांव की पंचायत के अलावा गुरमीत सिंह प्रधान, जसबीर सिंह रिटायर इंस्पेक्टर, बलजिंदर सिंह, मन्ना सिंह, धुरमिलाप सिंह, इंदरजीत सिंह लाडी, अमरेंद्र सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button