ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
उत्तरप्रदेश

पति के मोबाइल में खुली थी चैट, ‘मेरे बुग्गू ने खाना खाया क्या’ पढ़ते ही पत्नी ने पूछा- किसे भेजा ये मैसेज… फिर दे दी जान

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का होना आज की डेट में आम सी बात हो गई है. यहां एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर जान दे दी. दरअसल, उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे. पत्नी ने एक दिन उसके मोबाइल पर चैट देख ली. इस चैट में पति ने किसी दूसरी महिला को रोमांटिक मैसेज भेजे थे. चैट पढ़ते ही पत्नी का चेहरा लाल-पीला हो गया. उसने पति से जवाब मांगा तो बदले में उसकी पिटाई ही हो गई. तंग आकर फिर पत्नी ने जहर खा लिया.

अब पत्नी के परिजनों ने पति के खिलाफ तहरीर दी है. मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव नगर का है. यहां रहने वाले मुकेश दुबे पेशे से एक पेंसिल कंपनी में मैनेजर है. उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व रसूलाबाद की 38 वर्षीय राधा देवी से हुई थी. इस दंपति के दो बच्चे हैं. राधा देवी के भाई योगेश तिवारी ने बताया कि सोमवार रात उनकी भांजी ने फोन पर सूचना दी कि मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. परिजन उसे तत्काल निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए, लेकिन सभी अस्पतालों ने गंभीर हालत बताते हुए रेफर कर दिया. अंततः सीसीआर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया.

दूसरी महिला को भेजे थे मैसेज

परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश दुबे की दूसरी महिला से अवैध चैटिंग की जानकारी मिलने के बाद दंपती के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया था. योगेश तिवारी ने बताया कि राधा देवी ने अपने पति के मोबाइल में उस महिला से चल रही चैटिंग देखी थी. चैट में ‘बुग्गू लव यू’, ‘मेरे बुग्गू ने खाना खाया क्या’, जैसे रोमांटिक मैसेज पाए गए. इससे नाराज होकर राधा देवी ने मुकेश से मामले की पूछताछ की, लेकिन उनके बीच कलह और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया.

पति के कई महिलाओं से संबंध

पत्नी के परिजनों का आरोप है कि मुकेश के महिलाओं से संबंध थे जिसका मृतका विरोध करती थी. इसी बात को लेकर कई बार दोनों में मारपीट भी होती थी. कई बार समझाने के बावजूद मुकेश अपनी आदतों से बाज नहीं आता था. इस बार तो चैट देखने के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था. पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. मोबाइल चैटिंग की असलियत को उजागर करने के लिए डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जाएगी. साथ ही, मृतका के परिजनों से विस्तृत बयान लिए जा रहे हैं. आरोपी मुकेश दुबे के खिलाफ तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button